….किसानों की पांच हेक्टेयर से अधिक आलू की फसल प्रभावित

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायॅू 9719216984

बदायूं। बिसौली कोल्डस्टोरेज से अमोनिया गैस के रिसाव के चलते पास के किसानों की पांच हेक्टेयर से अधिक आलू की फसल प्रभावित होने के मामले में भाकियू भी पीड़ित किसानों के पक्ष में उतर आई है। मंगलवार को भाकियू नेता दिनेश कुमार के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम को एक ज्ञापन दिया। एसडीएम ज्योति शर्मा ने मौके पर जाकर फसल का मुआयना किया। यहां बता दें कि रविवार रात दबतोरी रोड स्थित अन्नपूर्णा कोल्डस्टोरेज से अमोनिया गैस के रिसाव की जद में आसपास के खेत आ गए थे। जिससे विपनेश मिश्रा की 26 बीघा, वरुण अग्रवाल की 12 बीघा तथा ललित मिश्रा की 8 बीघा आलू की फसल बुरी तरह झुलस गई। पीड़ित किसानों का आरोप है कि जब शीतगृह मालिक से बात की तो वे झगड़ा फसाद पर आमादा हो गए। मंगलवार को पीड़ित किसान भाकियू नेता दिनेश कुमार आदि के साथ एसडीएम ज्योति शर्मा से मिले और मुआवजा दिलाने की मांग की। एसडीएम ने तत्काल मौके पर जाकर फसलों का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायॅू 9719216984

Don`t copy text!