सीओ रामनगर डॉ बीनू सिंह ने थाना मसौली के शाहपुर क्षेत्र में पैदल गश्त कर लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बारावंकी पुलिस में भर्ती तो सैकड़ों अधिकारी होते हैं लेकिन कुछ ही अपने कार्यों से जनमानस के मन में एक अलग स्थान बना पाते हैं बाराबंकी जनपद में ऐसी ही एक युवा तेज तर्रार महिला पुलिस अधिकारी डॉक्टर बीनू सिंह हैं जो वर्तमान मे जनपद के महत्वपूर्ण सर्किल रामनगर में सीओ के पद पर तैनात है अपने काम के प्रति समर्पण और रिजर्व रहने की आदत उनको अलग ही पहचान दिलाता है! इस शीत लहरी ठंड में भी अपने गर्म ऑफिस में ना बैठ कर लगातार पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त करने और जनता के मन में सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए अपने सर्किल के अंतर्गत आने वाले थाना क्षेत्रों में निरंतर पैदल गश्त कर रही है,उनके इस जज्बे को क्षेत्र की जनता दिल से सलाम कर रही है! गश्त के क्रम में सीओ रामनगर डॉक्टर बीनू सिंह ने दोबारा से मसौली थाना क्षेत्र में पैदल गस्त किया है, कुछ दिन पूर्व बदोसराय क्षेत्र में भी पैदल गश्त की थी, इसके साथ ही भारतीय स्टेट बैंक रामनगर का भी निरीक्षण किया और बैंक अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिये! इसके अलावा तेजतर्रार महिला पुलिस अधिकारी सीओ रामनगर डॉ बीनू सिंह अपने सर्किल के थाना क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त कर जनता में उनको सुरक्षा का एहसास करा रहीं हैं कि आप की सुरक्षा के लिए पुलिस महकमा सतर्क है! इसी क्रम में इन्होने थाना मसौली के शाहपुर क्षेत्र में पैदल गश्त मार्च कर लोगों में सुरक्षा का एहसास कराया इस दौरान सीओ रामनगर डाo बीनू सिंह ने स्थानीय लोगों सहित ज्वेलर्स और सीएससी सेंटर से भी जानकारी की! पैदल गश्त के बाद उन्होंने इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस दौरान उनके साथ थाना प्रभारी मसौली शिवनारायण सिंह सहित थाने का स्टाफ मौजूद रहा सीओ रामनगर डॉक्टर बीनू सिंह ने कहा कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!