एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने कोतवाली समेत थाना फैजगंज बेहटा व वजीरगंज थाने का किया निरीक्षण ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं । बिसौली एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने कोतवाली समेत थाना फैजगंज बेहटा व वजीरगंज थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री वर्मा ने थाना प्रभारियों व स्टाफ को जनशिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एसपी देहात ने कोतवाली में इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला व उनके अधीनस्थों के साथ बैठक कर अपराधों को नियंत्रण करने के साथ साथ विभिन्न मामलों के शीघ्र खुलासा करने के दिशा निर्देश दिए। श्री वर्मा ने कहा कि पुलिस को आम जनता के साथ मृदु व्यवहार रखते हुए अपने काम को अंजाम देना चाहिए। कोतवाली से कोई निराश न लौटे जिससे पुलिस की छवि खराब हो। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक देहात ने थाना वजीरगंज व थाना फैजगंज बेहटा का भी निरीक्षण किया। यहां थानाध्यक्ष वजीरगंज धनंजय पांडे व थानाध्यक्ष फैजगंज बेहटा सिद्धांत शर्मा मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!