ठंड के प्रकोप के चलते दिल का दौरा पड़ने से, शिक्षक का निधन

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। ककराला बढ़ती ठंड के चलते कादरचौक ब्लॉक के ग्राम कैथुलिया उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर तैनात अमीन अंसारी पुत्र अब्दुल मतीन अंसारी उम्र लगभग 51 वर्ष अचानक हार्ट अटैक हो गया।गंभीर हालत के चलते उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।तबियत बिगड़ने पर डॉक्टर ने सहायक अध्यापक का ह्रदय की सर्जरी कर वॉल्ब डाल दिए।जहां कुछ ठीक होने के बाद फिर से अचानक तबियत बिगड़ गई।जिसके चलते डॉक्टर ने सहायक अध्यापक को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया।हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने सहायक अध्यापक को वेंटीलेटर पर रख दिया।जहां आज तड़के सुबह डॉक्टर ने सहायक अध्यापक अमीन अंसारी को मृत घोषित कर दिया।फिलहाल जैसे ही इसकी सूचना उनके परिवारजन एवं उनके चाहने वालों में पहुंची वैसे ही सभी के होश उड़ गए।साथ ही परिवार में कोहराम मच गया है।वही उनके निधन से शिक्षा जगत में बहुत बड़ी हानि हुई है।इस दुख की घड़ी में उनके घर पर लोगों का तांता लगा हुआ था।वहीं देर रात मृतक को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।फिलहाल मृतक के यहां उनको चाहने वालो का तांता एवं परिवारजन में कोहराम मचा हुआ है।
इस दुख की घड़ी में सभासद नजमुल हसन अंसारी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर शकील,तजम्मुल हसन,वसीम अंसारी,जमीर अहमद,जुबैर अहमद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!