पीड़ितों का आशियाना बचाने की लड़ाई लड़ेंगे नरेन्द्र वर्मा धरना प्रदर्शन कर रहे पीड़ित परिवार के समर्थन में उतरा जिला बार एसोसिएशन
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। ग्रीन बेल्ट पर बने 465 मकानों को नोटिस दिए जाने के बाद उन लोगों में हड़कम्प की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। ऐसे सभी पीड़ितो को जिन्हे नियत प्राधिकरण विनियमित क्षेत्र बाराबंकी द्वारा उच्च न्यायालय के आदेश पर नोटिस दिया गया। उन्हे जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा ने न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए मंगलवार को गन्ना संस्थान में धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद उपजिलाधिकारी की कोर्ट में तमाम पीड़ितों के साथ नरेन्द्र वर्मा और जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सिंह ने अपना पक्ष प्रस्तुत किया। गौरतलब हो कि जमुरिया नाला ग्रीन बेल्ट पर बीते दो माह से अब तक 465 मकान मालिकों को नोटिस दिए जाने के बाद उन लोगों की नींदे उड़ गयी हैं जिनको जिला बार अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा ने कानूनी बारीकियों और नियमों का हवाला देकर उन्हे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है गन्ना संस्थान में नरेन्द्र वर्मा ने धरना प्रदर्शन करके प्रत्येक पहलू पर अपनी बात रखते हुए पीड़ितों की आवाज बुलंद की जिसके बाद दोपहर 2 बजे सदर उपजिलाधिकारी के न्यायालय में दी गयी तारीख में अपना पक्ष रखा। इस दौरान उनके साथ तमाम नोटिस पाने वाले मकानों के मालिक भी मौजूद रहे। नरेन्द्र वर्मा की तरफ से न्यायालय में 148 पीड़ितों की तरफ से उन्होने कोर्ट से रिट याचिका के सम्बन्धित अभिलेखों को उपलब्ध कराये जाने की मांग की है जिससे आपत्तिकर्ता अपना जवाब और पक्ष रख सके। नरेन्द्र वर्मा ने वादकारियों को एकत्र करके सभी की परेशानियों को सुना था और जिसके बाद आश्वासन दिया कि आपको इस मुसीबत से निजात दिलाकर कानूनी तरीके से केश लड़ूंगा। फिलहाल आज की कार्यवाही के बाद पीड़ित पक्ष को राहत मिलने का काम हुआ है।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

