बदायूं। बिसौली प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नगर में रैली निकाली गई। इस दौरान मतदान अवश्य करने की शपथ ली गई। एसडीएम ज्योति शर्मा के नेतृत्व में तहसील कर्मचारियों द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली ने तहसील परिसर से प्रारंभ होकर एम.एफ हाईवे पर भ्रमण किया। एसडीएम ने कहा कि हम सभी को मतदान अवश्य करने का संकल्प लेना चाहिए। सीओ पवन कुमार ने अपने कार्यालय पर पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। वहीं कोतवाली परिसर में कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने अधीनस्थों को शपथ ग्रहण कराई। श्री शुक्ला ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए हम सभी को मिलकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। इस मौके पर एस.एस.आई ओमपाल सिंह, चौकी इंचार्ज योगराज सिंह, शैलेन्द्र प्रताप, कुलदीप कुमार, याकूब अली, अंजली शर्मा, अर्पिता, ईशिका, मनोज कुमार आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

