प्रदेश चौमुखी विकास के नये अयाम गढ़ रहा है: साकेन्द्र वर्मा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
फतेहपुर, बाराबंकी। नगर स्थित सरदार पटेल पार्क में यूपी स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न कालेज की शामिल छात्र छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समारोह में विधायक ने सभी को मतदाता शपथ भी दिलायी गई। कार्यक्रम में शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने भारत माता चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा, उत्तर प्रदेश श्री राम और श्री कृष्ण की धरती है, हमारा प्रदेश विभिन्न संस्कृतियों का संगम है। आजादी की अलख जगाने में प्रदेश की धरती सबसे आगे रही। आज प्रदेश बदहाली अराजकता के दौर से उबर कर चौमुखी विकास के नये अयाम गढ़ने में लगा हुआ है। समारोह में कस्तूरबा कालेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी लोक नृत्य ने समां बांध दिया। साईं पीजी कालेज, युगांतर इंटर कालेज, लेफ्टिनेंट अनिरुद्ध शुक्ल कालेज, आचार्य चंद्र देव कालेज के छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह का शुभारंभ वंदे मातरम राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया है। इस मौके पर मतदाता दिवस भी मनाया गया। एसडीएम डा0 सचिन वर्मा ने सभी को मतदान जागरूकता शपथ दिलायी। कार्यक्रम का सफल संचालन अंशुमान मिश्र ने किया।इसी कड़ी में तहसीलदार डा0 राहुल सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर सीओ रघुवीर सिंह, बीडीओओ आलोक वर्मा, थाना प्रभारी अनिल पांडे, अधिशासी अधिकारी आदित्य प्रकाश, विपिन राठौर, डा0 अंजू चंद्रा, सोशल मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह भदौरिया, विश्वनाथ गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा, करुणा शंकर शुक्ला, गंगा प्रसाद तिवारी, शिक्षक मनोज सिह आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

