शरीर के कण – कण में भर जाय राष्ट्रभक्ति : आशीष सिंह क्रांतिकारी मानवाधिकार संगठन कार्यालय पर मनाया गया गणतंत्र दिवस।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
रामसनेही घाट, बाराबंकी। जनपद के विभिन्न हिस्सों में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। वही जनपद के तहसील रामसनेही घाट क्षेत्र स्थित क्रांतिकारी मानवाधिकार यूथ ब्रिगेड उत्तर प्रदेश कार्यालय पर ध्वजारोहण कर भारत माता के जयगान कर राष्ट्रगान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे संगठन के प्रदेश प्रभारी आशीष सिंह ने कहा आज का दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण है,

आज ही के दिन भारत का संविधान ने साकार रूप लिया। श्री सिंह ने कहा यह देशभक्ति सिर्फ राष्ट्रीय पर्वों पर ही नहीं ये निरंतर हमारे अंदर बनी रहनी चाहिए। मरणोपरांत हमारी शरीर के अस्थियों को जब गंगा में प्रवाहित की जाय तो उनमें से सिर्फ एक ही आवाज भारत माता की जय..भारत माता की जय गूंजे। इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष अनिल कुमार अन्नू ने सबसे संगठित होकर आगे बढ़ने की अपील की और कहा कि संगठन हमेशा आपके सुख – दुख में खड़ा रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दयाशंकर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी श्रेयांश सिंह सूरज, तहसील अध्यक्ष मानबहादुर सिंह, ब्लॉक प्रभारी राम प्रकाश गुप्ता, अंकित पांडेय, शुभम् कुमार, कुंवर बहादुर तिवारी, विजय कुमार, जिलाध्यक्ष आशीष कुमार, पत्रकार अनिल कुमार, एडवोकेट गोविंद दीक्षित, विशाल , अनुज,विक्रम, आलम व चंदन सहित संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

