गोप ने सपा कार्यालय पर फहराया तिरंगा
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एकसाथ राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए मिष्ठान वितरित करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। झंडारोहण में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व अध्यक्ष डा कुलदीप सिंह, अजय वर्मा बबलू, हिमांशु यादव, राजेंद्र वर्मा पप्पू, कामता प्रसाद यादव, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, सुरेश गौतम, हुमायूं नईम खां, हशमत अली गुड्डू, यशवंत यादव, तौकीर कर्रार, राजेश वर्मा, हफीज सलमानी, दानिश सिद्दीकी, शमीम फन्नें, विनय यादव, लल्ला यादव, आकाश यादव, तुषार यादव, कृष्ण कुमार रावत, दीपक गुप्ता, सोनू रावत, प्रेम प्रकाश यादव, सिराज उस्मानी, पूनम यादव, सोनू यादव, राजकुमार वर्मा, मोनू यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

