फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी,नूर मोहम्मद

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, इसका प्रतिरोधी प्रभाव लंबे समय तक दिखाई देता है, धीरे-धीरे शरीर प्रभावित होता है और आपके मूल रूप में आने से शरीर को नुकसान पहुंचता है इसलिए आप
सभी लोग दवा की खुराक अवश्य ले। उक्त बातें रविवार को पंचायत भवन बड़ागांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद की अध्यक्षता में  एमडीए (फाइलेरिया उन्मूलन) कार्यक्रम-2023 की सफलता को लेकर बैठक में ग्रामीणों से रूबरू होते हुए फाइलेरिया उन्मूलन के जिला समन्वयक ध्रुव मिश्रा ने कही उन्होंने कहा कि फ़ाइलेरिया क्यू लेक्स मच्छरों द्वारा जुड़ता है जो जमे हुए पानी में देता है।फाइलेरिया का इलाज डीईसी टैबलेट से किया जा सकता है। यदि किसी व्यक्ति को एक वर्ष में एक बार डीईसी और एल्बेंडाजोल की खुराक खिलायी जाए तो इस रोग पर 80 से 90 प्रतिशत तक नियंत्रण पाया जाता है। जिला समन्वयक ध्रुव मिश्रा ने आगामी 10 फरवरी से शुरू होने वाले महाअभियान में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि 2 से 5 साल तक के बच्चों को डीईसी की एक गोली और एल्बेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी। छह से 14 साल के बच्चे को डीईसी की दो गोली और एल्बेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी। 15 साल से ऊपर के सभी लोगों को डीईसी की तीन गोली और एल्बेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी।
इस मौके पर एसएमसी धीरज कुमार,श्रीनरायन शुक्ला, इमाम कारी मुईन अहमद, हाफिज जमील अहमद, पंचायत सदस्य राजेन्द्र यादव, इशरत अली, अंगद, सूरज यादव, नूरुल अमीन, आशा बहु अंजू रस्तोगी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री प्रमिला श्रीवास्तव, सरोज गुप्ता, गुड्डी गुप्ता, सुमन गुप्ता सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!