दो पक्षो के बीच जमकर लाठी डंडे एव कुदाल, फावड़ा चले दोनों पक्षो से आधा दर्जन लोग घायल

अवधेश कुमार वर्मा

मसौली बाराबंकी। पारिवारिक सम्पति के बंटवारे को लेकर ग्राम भूल भूलिया गांव में दो पक्षो के बीच जमकर लाठी डंडे एव कुदाल, फावड़ा चले दोनों पक्षो से आधा दर्जन लोग घायल हो गये जिसमे तीन घायलों के गम्भीर चोटे आयी है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ओर से मिली तहरीर पर मसौली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही हैं।
थाना क्षेत्र के भूल भूलिया गांव निवासी रामकिशोर यादव व दिनेश यादव के बीच काफी समय से पारिवारिक सम्पति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है सोमवार को दोनों पक्ष विवाद को लेकर के आमने-सामने आ गये और देखते ही देखते दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे जिससे गांव में अफरातफरी मच गयीं मारपीट में दोनों पक्षों से 6 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बड़ागांव में लाकर भर्ती कराया ।

【 दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष 】

भूलभूलिया निवासी रामकिशोर यादव और दिनेश यादव के बीच काफी समय से जमीन के बंटवारे को लेकर के विवाद चल रहा है। सोमवार को मामला इतना बढ़ गया कि विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर मारपीट होने लगी। जिसमें एक पक्ष के रामकिशोर यादव पर दूसरे पक्ष के लोगों ने कुदाल से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष के दिनेश यादव, रामशरण यादव व शिवम यादव भी मारपीट में घायल हो गए। जिन्हें तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद 3 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
वहीं दोनों पक्षों की तरफ से मसौली पुलिस को तहरीर मिली है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मसौली पुलिस ने बताया कि परिवार में जमीनी विवाद है। क्योंकि बंटवारे का मामला चल रहा था। जिससे दोनों पक्षों में मारपीट हुई है।

Don`t copy text!