39 षिकायतों में महज दो निस्तारित

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह की अध्यक्षता एवं उपजिलाधिकारी प्रिया सिंह के संयोजन आयोजित तहसील दिवस में कुल 39 शिकायतें आई। जिनमें से मात्र दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील दिवस सबसे अधिक शिकायत 16 राजस्व विभाग से संबंधित आईं। जिनमें से दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। विकास विभाग से संबंधित 10 शिकायतों के साथ ही पूर्ति विभाग की 5 पुलिस से सम्बंधित 6 एवं विद्युत विभाग की 2 शिकायत आई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सभी विभागों के अधिकारियों से एक सप्ताह में आयी हुई शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण स्पष्ट आंख्या लिखे जिससे शिकायतकर्ता दोबारा न आये ।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा एवं तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार वन क्षेत्राधिकारी सुबोध कुमार शुक्ला खंड विकास अधिकारी चन्द्र भूषण त्रिपाठी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह अमित त्रिपाठी सीडीपीओ अर्चना वर्मा प्रभारी निरीक्षक अमर चौरसिया तुषार कुमार अनुज कुमार एडीओ पंचायत संजय कुमार आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!