किसान को उतारा मौत के घाट एएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, दिए निर्देष
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। थाना सतरिख अन्तर्गत सोमवार सुबह एक किसान की लाष उसके खेत में पड़ी हुई मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने लाष का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, कस्बा सतरिख के गढी मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय किसान धर्मेंद्र वर्मा ने अपने खेत में मटर की फसल लगा रखी थी। जिसे रोज की तरह घर से 2 किमी दूर अपने खेत की रखवाली करने गया था। जहां सोमवार की बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा उसके सर पर संभवत हमला किया गया। गंभीर घाव होने पर खून से लथपथ शव मिला। लगता है कि जैसे धारदार हथियार से हमला करके मौत के घाट उतार दिया गया हो। सोमवार को सुबह जब परिजन खेत गए तो खून से लथपथ धर्मेंद्र वर्मा का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी पाते ही स्थानीय पुलिस के एएसपी साउथ डा. अखिलेश नारायण सिंह मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने की निर्देश दिए। मृतक धर्मेंद्र के दो बच्चे वह पत्नी शांति देवी है पत्नी ने बताया कि उनका किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वह बहुत ही सहजी (सरल) स्वभाव के थे रविवार रात 8ः30 बजे खाना खाकर खेत की रखवाली करने गए थे। सुबह मंडी को मटर ले जाने के लिए पिकअप का ड्राइवर आया तो फोन न उठाने पर वह घर आकर पूछताछ की तो परिजन खेत गए तो वहां देखकर सन्न रह गए। उनका शव खून से लथपथ देख सभी दंग रह गए। घटना के सम्बन्ध में थाना प्रभारी सतरिख का कहना था कि अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है जल्द ही जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है कानून के षिकंजे में होंगे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

