….हाजी फरीद महफूज किदवई ने फीता काट कर किया,कुर्मिन में रैली का शुभारंभ
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों के नवीन सत्र 2023-24 के शत प्रतिशत नामांकन के लिये विकास खण्ड रामनगर के प्राथमिक विद्यालय सिरकौली कुर्मिन में रैली का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक हाजी फरीद महफूज किदवई ने फीता काट कर किया। इसके पूर्व श्री किदवई ने विद्यालय के उत्तीर्ण बच्चों को को अंक पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि बच्चो तुम देश का भविष्य है मेहनत और मन लगाकर पढ़ाई करो जिससे अपने गांव और देश का नाम रोशन कर सको।
श्री किदवई ने परिषदीय स्कूलों के शिक्षक अपने स्कूल के आसपास घर-घर जाकर छह वर्ष से 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों का दाखिला कराने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने के लिए अपील किया। जिससे प्रत्येक ग्राम पंचायतों में शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन हो सके। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि लल्लन वर्मा, प्रधानाध्यापक विवेक मिश्रा, ग्राम प्रधान सभाजीत सिंह, अखिलेश यादव, जैसीराम यादव, पूर्व प्रमुख राजन सिंह, दीन मोहम्मद मोहम्मद, सुधाकर सिंह, मोहम्मद साहबान, जगदीश यादव आदि काफी लोग उपस्थित थे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

