डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह तक मनाये जाने वाले सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को सीएचसी बड़ागांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 14 अप्रैल डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह तक मनाये जाने वाले सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को सीएचसी बड़ागांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 132 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गयी।
स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष विनीत वर्मा ने फीता काटकर किया तथा भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।  आयोजित स्वास्थ्य शिविर में अधीक्षक डॉ संजीव कुमार, डॉ वीके मौर्या, डॉ हारुन अतिकी , डॉ प्रीति वर्मा, डॉ हासिम अंसारी आदि स्टाप ने 132 मरीजों की जांच कर दवाए दी। इस दौरान 40 लोगो की कोविड जांच की गई। एंटीजन में कोई पोजिटिव नही आया है आरटीपीसीआर के लिए भेजा गया है। डॉ0 संजीव कुमार ने बताया कि संतुलित खानपान न होने की वजह व स्वास्थ्य की सही देखभाल न करने के चलते हाई ब्लड प्रेशर, शुगर व सांस आदि रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जिनकी जांच कर उपचार दिया गया।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!