पिता पुत्र कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया…..

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। दो दिन पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में हुई कोविड जांच में आरटीपीसीआर रिपोर्ट में पिता पुत्र कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है। सीएचसी बड़ागांव की टीम ने पीड़ितो के साथ में आये लोगों की जांच के लिए सैम्पल लिया गया है तथा पिता और पुत्र को होमआइसोलेशन किया गया। दो दिन पूर्व करन्द से दवा लेने आये पिता पुत्र की हुई कोविड जांच के सैंपल आरटीपीसीआर के लिए भेजा गया था जिसकी आज आयी रिपोर्ट में दोनों पिता पुत्र कोरोना संक्रमित पाये जाने से हड़कंप मच गया। कोरोना की पुष्टि होने के बाद साथ मे आये लोगो की जांच की गयीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पिता और पुत्र को होम आइसोलेशन किया गया। और दवा उपलब्ध कराई गयी है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!