चिकित्साअधीक्षक डाक्टर प्रशान्त त्यागी द्वारा निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराने की पहल की क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही सराहना
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं का जांच की गई जिसमें 109 महिलाओं के निशुल्क अल्ट्रा साउंड करवाएं गए लाभार्थियों मैं निशुल्क अल्ट्रासाउंड होने से हर्ष व्याप्त था चिकित्साअधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसवान डाक्टर प्रशान्त त्यागी की इस पहल को जनहित में उठाया गया एक बेहतरीन कदम माना जा रहा है दोनों महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ मीनाक्षी सिंह और डॉ पियूष यादव ने मरीज़ देखे। कुल मिलाकर 357 मरीज़ देखे गए। इस दौरान काउन्सलर उजमा, स्टाफ नर्स सना,अलीशा डेविड, मोहम्मद मुस्लिम, गुलशन, शैय्यद अशफाक, के बी चतुर्वेदी, फराज, सुआलेहा व अनिल अरोड़ा, शमसाद, प्रदीप सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

