कंमोजिट विद्यालय हर्रायपुर का जिलाधिकारी मनोज कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं
बिसौली। कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर का जिलाधिकारी मनोज कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से बातचीत की निपुण ऐप पर कक्षा 1 से 3 तक के छात्र छात्राओं का परीक्षण किया। विद्यालय को निपुणता की ओर तेजी से बढ़ते देख जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय में 318 छात्र छात्राओं के सापेक्ष 286 छात्र-छात्रा उपस्थित थे। उन्होंने विद्यालय की स्मार्ट किचन को भी देखा जिसके लिए उन्होंने रोटेरियन रवि प्रकाश अग्रवाल की प्रशंसा की। विदित हो कि विद्यालय रोटरी क्लब बिसौली ने गोद लिया है जिसकी अधिकांश आवश्यकताएं क्लब के माध्यम से पूर्ण की जाती हैं। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने विद्यालय के पिछले 12 वर्ष के कार्यकाल व विद्यालय किस प्रकार से यहां तक पहुंचा है इस पर विस्तार से प्रकाश डाला जिलाधिकारी मनोज कुमार ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में उत्तीर्ण 8 छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया साथ ही अप्रैल माह में शत-प्रतिशत उपस्थित रहे छात्र छात्राओं को स्टेशनरी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में जिलाधिकारी ने विद्यालय की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी और खंड विकास अधिकारी बारी-बारी से विकास क्षेत्र के अन्य शिक्षकों को यहां विजिट कराएं जिससे यहां के स्टाफ द्वारा किए गए प्रयास को अन्य विद्यालयों में भी अनुकरण किया जा सके। उन्होंने प्रधानाध्यापक कुंवरसेन के असाध्य बीमारी से ग्रसित होने पर भी विद्यालय को लगातार आगे ले जाने के लिए उनकी प्रशंसा की। जिलाधिकारी ने विद्यालय की प्रत्येक आवश्यकता को पूरा करने का आश्वासन दिया साथ ही सामाजिक सहयोग के लिए प्रसिद्ध हर्रायपुर विद्यालय में एक कमरे हेतु फर्नीचर की व्यवस्था में रोटेरियन देवेंद्र सिंह चौहान सुनील कुमार सिंह रोटेरियन रवि प्रकाश अग्रवाल रोटेरियन अरविंद अग्रवाल खंड विकास अधिकारी मुनव्वर खान खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने आर्थिक सहयोग किया। श्री कुमार ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के शशिकांत द्वारा ऑफिस में फर्नीचर कार्य कराने पर उनको सम्मानित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा अपने अभिभावकों को साक्षर करने के उपलक्ष में बच्चों की सराहना करते हुए उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया । कार्यक्रम में ग्राम प्रधान धर्मपाल विद्यालय प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पूर्व ग्राम प्रधान मेवाराम विद्यालय के संरक्षक धूम सिंह यादव, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रोशन लाल, गोविंद, रोटेरियन रवि प्रकाश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, देवेंद्र सिंह चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा, खंड विकास अधिकारी मुनव्वर खान, एआरपी प्रभाकर सक्सेना, भुवनेश गोविल एडीओ पंचायत दिनेश कुमार पूर्व ग्राम प्रधान परसिया सुनील कुमार सिंह व शशिकांत के अलावा विद्यालय स्टाफ चित्रा, उमेश चंद्र, हिमानी वार्ष्णेय, हेमलता, अंजुम बुशरा के साथ-साथ बड़ी संख्या में अभिभावक गण मौजूद रहे।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

