इराक़ के विदेशमंत्रालय ने इराक़ी सेना के ठिकानों पर अमरीका के ताज़ा हमलों की निंदा करते हुए कहा है कि संयुक्त राष्ट्र संघ और सुरक्षा परिषद में शीघ्र ही अमरीका की शिकायत की जाएगी।इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के विदेशमंत्रालय ने शुक्रवार की रात एक बयान में यह बयान करते हुए कि इराक़ की सरकारी संस्थाओं पर अमरीकी बमबारी, दुश्मनी और राष्ट्रीय संप्रभुता का उल्लंघन है, कहा कि यह शत्रुतापूर्ण कार्यवाही, आतंकवाद से संघर्ष के प्रयास पर पानी फेर देगी।
इराक़ में अत्ताजी छावनी पर राकेट हमलों में दो अमरीकी और एक ब्रितानी सैनिक के मारे जाने के बाद अमरीका ने हश्दुश्शअबी कही जाने वाली इराक़ी फ़ोर्स के पांच ठिकानों पर बमबारी की जिसमें कम से कम पांच इराक़ी सैनिक मारे गए।
इराक़ी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि विदेश मंत्री मुहम्मद अली अलहकीम ने अपने सलाहकारों और उप विदेश मंत्रियों के साथ अपात बैठक की है जिसमें अमरीका की ओर से इराक़ी सैनिक ठिकानों पर बमबारी के संबंध में ठोस क़दम उठाए जाने पर विचार किया गया।
ज्ञात रहे कि अमरीकी युद्धक विमानों ने शुक्रवार की सुबह इराक़ के सलाहुद्दीन, बाबिल, बसरा, कर्बला और वासित प्रांतों में इराक़ी स्वयं सेवी बलों के कई ठिकानों पर हमले किए थे
Related Posts

