यमन के तेल प्रतिष्ठानों पर यूएई की ललचाई नज़रें

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

संयुक्त अरब इमारात, यमन के तेल प्रतिष्ठानों सहित इस देश के प्राकृतिक भंडारों क़ब्ज़ा जमाने का प्रयास कर रहा है।
इमारात लीक्स नामक वेबसाइट के अनुसार यमनी सूत्रों ने रहस्योद्धाटन किया है कि संयुक्त अरब इमारात की सरकार यमन के तटों के निकट तेल के प्रतिष्ठानों और दूसरे केन्द्रों पर क़ब्ज़ा जमाने का प्रयास कर रही है।
इस रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त अरब इमारात 2016 की समीक्षा को सामने रखते हुए बाबुल मंदब के निकट रासे इमरान सहित सात स्थानों पर तेल की खोज का काम शुरु करने का इरादा रखता है।
सऊदी अरब ने अमरीका, संयुक्त अरब इमारात और अन्य देशों के साथ मिलकर मार्च 2015 से यमन को ज़मीनी, हवाई और समुद्री हमलों का निशाना बनाने के अतिरिक्त इस देश का पूर्ण ज़मीनी, हवाई और समुद्री परिवेष्टन भी कर रखा है।
सऊदी अरब और उसके घटकों के पाश्विक हमलों के परिणाम में अब तक 16 हज़ार से अधिक यमनी शहरी हताहत और दसियों हज़ार घायल हो चुके हैं जबकि कई लाख लोगों को घर बार छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।

Don`t copy text!