गंगा नदी के घटते जल स्तर से महानदी के किनारे रहने वाले ग्रामीणों की नींद उड़ा दी

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। बीते एक पखवाड़े से गंगा नदी के घटते जल स्तर में महावा नदी के किनारे रहने वाले ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है महाभा नदी के किनारे सहसवान तहसील क्षेत्र के 2 गांव की आबादी पूर्ण रूप से प्रभावित हो गई है आबादी के प्रभावित होने से पीड़ित परिजन महाबा नदी के पुल पर अस्थाई रूप से परिजनों के साथ वह न प्रारंभ कर दिया है वही प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित दोनों गांव कि अभी कोई सुध नहीं ली है जिससे पीड़ित परिवारों में आक्रोश की भावना पनप रही है l


ज्ञात रहे सहसवान तहसील क्षेत्र में बहने वाली गंगा नदी एवं महाबा नदी का जल स्तर बढ़ जाने से दोनों नदियों के किनारे के हर वर्ष एक दर्जन से ज्यादा गांव प्रभावित होते हैं मैदानी क्षेत्रों एवं पहाड़ों पर लगातार हुई मूसलाधार वर्षा के चलते गंगा नदी में आई बाढ़ बीते एक पखवाड़े से धीमी पड़ गई है गंगा नदी का जलस्तर निरंतर कम होता जा रहा है वही बड़ी तेजी से भूमि का कटान हो रहा है इधर गांव नगला वरण के पास महाबा नदी तथा गंगा नदी का मिलन होने से महाबा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है महाबा नदी के किनारे बसे गांव तेलिया नगला तौफी नगला की आबादी पूर्ण रूप से बाढ़ के पानी में समा गई है दोनों गांव के चारों ओर बाढ़ का पानी भर जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही प्रशासन द्वारा पीड़ित परिजनों को आवागमन के वास्ते प्रशासन द्वारा नाव की व्यवस्था ना होने से पीड़ित परिवारों में आक्रोश की भावना पनप रही है l
महाभा नदी के तेजी से बढ़े जल स्तर से नदी के किनारे दर्जनों बसे गांव की आबादी को भी अब खतरा उत्पन्न हो गया है महाबा नदी के बड़े जलस्तर को प्रशासनिक अधिकारी एवं राजस्व टीम ने भ्रमण करना भी मुनासिब नहीं समझा जिससे महाभा नदी के पानी से प्रभावित 2 गांव की आबादी के लोगों में प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश की भावना पनपती जा रही है पीड़ित परिवारों ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि बीते 2 दिन से दोनों गांव का आवागमन प्रभावित है प्रशासन ने उनके निकासी के लिए कोई भी साधन एवं सहायता उपलब्ध नहीं कराई है पीड़ित परिजन स्वयं ही अपने बच्चों पशुओं तथा रोजमर्रा के घरेलू सामान के साथ महाभा नदी पुल खुले आसमान के नीचे शरण लिए हुए हैं उनके पास धूप एवं वर्षा से बचने के लिए कोई भी साधन उपलब्ध नहीं है जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उप जिला अधिकारी प्रेमपाल सिंह तहसीलदार शर्म ना नंद से मोबाइल पर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो संपर्क नहीं हो सका l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!