भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी को लेकर सुगबुगाहट तेज, राधा मोहन सिंह से वापस ली जा सकती है जिम्मेदारी

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम घोषित होने के बाद पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी को बदले जाने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह को नई टीम में जगह न मिलने के बाद माना जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व उनसे उत्तर प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी लेकर जल्द ही किसी और को सौंप सकता हैजेपी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राधा मोहन सिंह नवंबर 2020 में उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनाए गए थे। उनके प्रभार में पार्टी ने 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा और प्रदेश में दोबारा सत्तारूढ़ होने में सफल रही। इस चुनाव में केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी थे। राधा मोहन सिंह पूर्वी चंपारण से भाजपा सांसद हैं। माना जा रहा है कि यदि पार्टी उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव लड़ाना चाहती है तो वह उन्हें प्रदेश प्रभारी के दायित्व से जल्दी मुक्त कर सकती है।अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की सबसे अधिक उम्मीदें उत्तर प्रदेश पर टिकी हैं। पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीत कर दिल्ली के लिए तीसरी बार अपनी राह आसान करना चाहती है। जातियों के खांचों में बंटा उत्तर प्रदेश तमाम भौगोलिक और सांस्कृतिक भिन्नताओं को समेटे हुए है,गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और अनुराग ठाकुर को भी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने की चर्चा है। गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल को भी इस दौड़ में शामिल बताया जा रहा था, लेकिन भाजपा ने बीते दिनों उन्हें राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए सह प्रभारी का दायित्व सौंपा है।

Don`t copy text!