अज्ञात कंटेनर की चपेट मे आने से छात्रा की दर्दनाक मौत

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। सोमवार की सुबह लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम बघेला के निकट अज्ञात कंटेनर की चपेट मे आने से छात्रा की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बघौरा निवासी धनीराम गौतम की 14 वर्षीय पुत्री शिवानी गौतम नित की भांति साईकिल से सफदरगंज स्थित जगदीश राय इंटर कालेज पढ़ने के लिए गयी थी लेकिन रविवार को कालेज के शिक्षक सचान के निधन हो जाने से कालेज मे छुट्टी दे दी गयी जिससे कक्षा 9 की छात्रा शिवानी गौतम घर वापस लौट रही थी कि लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनऊ की ओर से तेज रफ्तार मे आ रहे अज्ञात कंटेनर ने रोंद दिया जिससे छात्रा की मौके पर हीं मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!