बच्चों को शिक्षित और शारीरिक मानसिक रूप से मजबूत करने से ज्यादा पुनीत कार्य कोई नहीं..गोप..

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी अगस्त दिव्यांग बच्चों को शिक्षित और शारीरिक मानसिक रूप से मजबूत करने से ज्यादा पुनीत कार्य कोई हो नहीं सकता,आज यहां इन बच्चों के साथ जो कुछ पल बीते हैं यह मेरे जीवन के अनमोल पल है इन पलों को मैं जीवन भर संजोकर रखूंगा। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने आज मोहल्ला रफी नगर मे मुख्य विकास अधिकारी आवास के सामने  देवा रोड पर दिव्यांग बच्चों के लिए उम्मीद किरण स्पेशल स्कूल एंड रीहेब्लिटेशन सेंटर स्कूल का फीता काटकर शुभारंभ करने के उपरांत संस्था की संचालक श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव के साथ स्कूल में दी जाने वाली सुविधाओं के अवलोकन के दौरान स्कूल के शिक्षक और कर्मचारियों से कहीं। राष्ट्रीय सचिव ने उद्घाटन के उपरांत दिव्यांग बच्चों से मुलाकात प्यार दुलार करते हुए बच्चों के साथ कुछ समय बिताया, तदुपरांत संस्था द्वारा बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं पर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव से विस्तार से चर्चा की।

इसके पूर्व स्कूल पहुंचने पर संस्था के अध्यक्ष श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव, दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय सचिव को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया इसी कड़ी में दिव्यांग तुषार श्रीवास्तव अरविंद कुमार सिंह गोप को माल्यार्पण करने के लिए आगे बढ़े अरविंद सिंह गोप ने वही माला तुषार श्रीवास्तव वो पहनाकर तुषार का उत्साहवर्धन करते हुए तुषार श्रीवास्तव से बातचीत करते हुए संस्था के बच्चों से मुलाकात की संस्था की सराहना करते हुए श्री गोप ने कहा आज यहां आकर और इन बच्चों से मुलाकात कर कर मन को तो सुकून मिला है उसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता इन बच्चों को जिस प्यार दुलार के साथ आपकी संस्था शिक्षित करते हुए शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत कर रही है वह बहुत ही सराहनीय और पुनीत कार्य है, इस कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। अंत में स्कूल प्रबंधक को आश्वस्त करते हुए कहा भविष्य में कभी भी किसी प्रकार की इन बच्चों की जरूरत या समस्या हो तो मुझे जरूर अवगत कराएं इन बच्चों की सेवा करना पाना मेरा परम सौभाग्य होगा। संस्था के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव,दिलीप कुमार श्रीवास्तव, सपा जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, पूर्व प्रमुख हसमत अली गुड्डू ,संतोष रावत ,अरिंदम चतुर्वेदी, तुषार श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव  ,सरला सिंह, कल्पना श्रीवास्तव ,लक्ष्मी, मंजू यादव, हिमानी श्रीवास्तव ,सहित बच्चों के माता-पिता उपस्थित थे।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!