दिव्यांग बच्चों के साथ,प्रियंका सिंह रावत अपना जन्मदिन ’मनाया।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। लोकसभा क्षेत्र की निवर्तमान सांसद, प्रदेश महामंत्री भाजपा उ.प्र. प्रियंका सिंह रावत जी अपना जन्मदिन ’उम्मीद किरण संस्थान’ में दिव्यांग बच्चों के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हुए मनाया। जहाँ बच्चों को उपहार व खाने पीने की वस्तुयें भेंट की तो बच्चे भी अधिक प्रसन्न और उत्साहित हो गये, मानसिक रूप से अक्षम बच्चों के मध्य इस उत्साह को देखकर निवर्तमान सांसद के चेहरे पर वात्सल्य के भाव की चमक साफ दिख रही थी।
उसके बाद प्रियंका रावत अपने श्री राम कॉलोनी में स्थित पहुँची जहाँ उनका स्वागत उनके सैकड़ों समर्थकों पार्टी के सदस्यों एवं सामाजिक सरोकार रखने वाले अनेकों लोगों ने किया, आवास पर केक काटने का कार्यक्रम के साथ ही भोजन की व्यवस्था भी रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा पंकज गुप्ता ’पंकी’, दिवाकर सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, सिद्धार्थ कनौजिया अध्यक्ष इण्डियन स्टूडेंट पॉवर, अमित विक्रम सिंह आदि लोगों का शुभकामनाओं देने के लिये आवागमन लगा रहा।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!