बाराबंकी04 अभियुक्त गिरफ्तार, 44 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 6/7.08.2023 को 05 वारण्टी व अन्य कुल 04 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 44 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी।

01.➡ थाना देवा पुलिस द्वारा 01 वांछित लुटेरा को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा मय कारतूस बरामद-
थाना देवा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.08.2023 को मु0अ0सं0-506/2023 व मु0अ0सं0 धारा 394/411 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त प्रेमचन्द रावत उर्फ प्रेम रावत पुत्र राम गुलाम निवासी बबुरी गांव थाना देवा जनपद बाराबंकी को बबुरी गांव पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा .12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना देवा पर मु0अ0सं0 685/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

02. ➡ थाना बड्डूपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद-
थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 07.08.2023 को अभियुक्त आशीष वर्मा पुत्र राम सजीवन निवासी ग्राम बीबीपुर थाना इटौंजा जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बड्डूपुर पर मु0अ0सं0 209/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।

03. ➡थाना कुर्सी पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 07.08.2023 को मु0अ0सं0 192/23 धारा 363/366/323/356/342 भादवि व 11/12 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुहेल पुत्र मो0 सफीक निवासी जवरी खुर्द थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।

04.➡थाना जैदपुर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
थाना जैदपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 07.08.2023 को मु0अ0सं0 329/2023 धारा 376/452 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त ग्यासुद्दीन पुत्र ताज मोहम्मद निवासी महमूदाबाद थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!