पुलिस ने देसी 315 बोर तमंचे कारतूस के साथ एक युवक को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। थाना कोतवाली पुलिस के दरोगा उप निरीक्षक विनोद कुमार ने टीम के साथ खैरपुर बली जंगल में अवैध तमंचा लेकर घूम रहे एक युवक को मय कारतूस रंगे हाथों गिरफ्तार कर आयुध अधिनियम में अपराध पंजीकृत करते हुए युवक को जिला जेल भेजा है
प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह को जानकारी मिली की ग्राम खैरपुर बली के जंगल में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है जिस पर प्रभारी निरीक्षक ने उप निरीक्षक विनोद कुमार वा कई पुलिस कर्मियों को उपरोक्त युवक की तलाश में भेजा पुलिस टीम को देखते ही उपरोक्त युवक भागने लगा जिस पर टीम ने दौड़ कर उपरोक्त युवक को पकड़ लिया तथा जामा तलाशी पर उसके पास एक 315 बोर का तमंचा कारतूस मिले तमंचे के अभिलेख मांगे जाने पर उपरोक्त युवक अभिलेख नहीं दिखा सका पुलिस के पूछे जाने पर उपरोक्त युवक ने अपना नाम शहरुल पुत्र फारुख निवासी ग्राम खैरपुर बली थाना कोतवाली सहसवान बताया पुलिस ने शहरुल को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आयुध अधिनियम 1959 की धारा 3 के अंतर्गत अपराध पंजीकृत करते हुए आरोपी को सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय में पेश किया जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेज दिया l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!