फिल्म अभिनेता एव उद्योगपति खालिद परवेज से थे खास रिश्ते, उन्होंने चांद मियां को जिंदादिल, खुशमिजाज और सभी की मददगार शख्सियत बताया
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूँ । फिल्म अभिनेता एव उद्योगपति खालिद परवेज के करीबी चांद मियां को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक किया गया। उनके जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से उन्हे अंतिम विदाई दी। शहर के समीपवर्ती गांव खेड़ा बुज़ुर्ग नवादा निवासी चांद मियां सलारपुर ब्लाक में मनरेगा में तकनीकी सहायक थे। वह गुरुवार को विकास खंड कार्यालय में ड्यूटी पर गए थे। दोपहर के समय अचानक उनके सीने में दर्द उठा। परिवार वाले पहले उन्हे बरेली ले गए, हालत में सुधार नहीं होने पर दिल्ली ले गए।
दिल्ली के एस्कार्ट हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जानकारी होते ही उनके परिजन और परिचित शोक में डूब गए। उनके पैतृक आवास पर रात में ही लोगों के पहुंचने और श्रंधाजली अर्पित करने का सिलसिला शुरू हो गया। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से कल देर रात यहां आवास पर पहुंचा तो खेड़ा बुज़ुर्ग नवादा और आसपास के इलाके में मातम छा गया।
आज सुबह करीब साढ़े दस बजे चांद मियां के पैतृक आवास से जनाजा उठा। नमाजे जनाजा हुई। उसके बाद घर के करीब मस्जिद के पास गमगीन माहौल में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में उन्हे सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। इससे पहले सैकड़ो लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए और अश्रुपूरित नेत्रों से अंतिम विदाई दी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

