भूकम्प मे बचाव कार्य पर एन०डी०आर०एफ० ने जिला प्रशासन के साथ किया मॉक ड्रिल

शमीम अंसारी बाराबंकी

प्राकृतिक आपदा भूकम्प पर बाराबंकी में मोक ड्रिल

विकास भवन में आया भूकंप हुई मोक ड्रिल

भूकंप पर खोज एवं बचाव के NDRF ने सिखाये गुण

बाराबंकी, 18 दिसम्बर। जनपद के विकास भवन परिसर में एन०डी०आर०एफ० टीम एवं जिला प्रशासन कि टीमों ने संयुक्त मॉक अभ्यास किया, जिसमे भूकंप से गिरे भवन में फँसे कई व्यक्तियों को रेस्क्यू किया गया I
इस मॉक अभ्यास के प्रथम चरण में एन०डी०आर०एफ० अधिकारियों व् जिला प्रशासन के अधिकारियों, फायर विभाग, जिला पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, सूचना एवं अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा बैठक कर इस मॉक अभ्यास की सम्पूर्ण रूप रेखा तैयार की गयी तथा द्वितीय चरण में मॉक अभ्यास किया गया I अभ्यास के दौरान भूकंप से एक भवन के गिर जाने का दृश्य रखा गया जिसमे दस से पंद्रह लोगों के दबे होने की सूचना देकर सर्च एवं रेस्क्यू के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम को एवं अन्य एजेंसियों को बुलाया गया I इसमें गिरे हुए भवन के भीतर पहुंच बनाने तथा लोगों को निकालने के लिए दीवार एवं क्षत को काटा गया। फिर मेडिकल टीम ने घायलों को स्थिरता प्रदान करते हुए बाहर निकाला। कुछ लोगों के बिल्डिंग के ऊपर फंसे होने के कारण उनको रोप रेस्क्यू के माध्यम से नीचे सुरक्षित उतारा गया। सभी एजेंसियों ने आपसी तालमेल एवं समन्वय से राहत एवं बचाव कार्य को पूरा किया ।
यह अभ्यास 11 एन०डी०आर०एफ० के उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के दिशा निर्देशन तथा अपर जिलाधिकारी श्री अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में संचालित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य आपदा में घायल व् चोटिल ब्यक्तियो के अमूल्य जीवन की रक्षा करना , सभी रेस्पोंस एजेंसियों का रेस्पोंस चेक करना व सभी स्टेक होल्डरस के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना है l इसमें 11 एन०डी०आर०एफ० के क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र लखनऊ के प्रभारी उप कमांडेंट श्री संतोष कुमार उपस्थित रहे साथ ही एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम का नेतृत्व निरीक्षक जीतेन्द्र सिंह यादव ने किया I इस मोक् अभ्यास में अग्निशमन टीम का नेतृत्व निरीक्षक पी सी गौतम ने किया तथा इस अभ्यास के दौरान उप जिलाधिकारी श्री विजय त्रिवेदी, उपजिलाधिकारी श्री चंद्रकांत , क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुमित, जिला पूर्ति अधिकारी श्री राकेश तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संतोष देव पांडेय, डा .पंकज चौधरी एवम पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारीगण एवं कार्मिक उपस्थित रहे I

Don`t copy text!