प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं के प्रति जागरूक किया

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत आज सहसवान क्षेत्र के ग्राम खैरपुर खैराती के संविलियन विद्यालय में आपदा से सम्बंधित बच्चों को जागरूक किया गया

जिला कोऑर्डिनेटर समसुल हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 दिसंबर से मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम एडीएम ऐफार के निर्देश पर जनपद बदायूं के सिलेक्टेड 50 विद्यालयों में आपदा प्रबंधन से बचाव का कार्यक्रम शुरू हो गया है जिसमें 35 विद्यालय प्राथमिक एवं 15 विद्यालय माध्यमिक के हैं खैरपुर खैराती में ट्रेनिंग मोहम्मद सालिम ने बाढ़, भूकंप,आकाशीय बिजली, शीत लहर से बचाव हेतु जानकारी दी गई
फायर स्टेशन इंचार्ज पीएस सोलंकी ने आग से बचाव के तरीके विद्यालय के स्टाफ और बच्चों को बताएं।
इस उपरांत विद्यालय की प्रधानाचार्य फिर्दोष बेगम, मुकीम अख्तर, अभिषेक वर्मा फायर स्टेशन विभाग से इंचार्ज पूरनलाल सोलंकी, फायरमैन अंकुर त्यागी, मयंक तोमर, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!