5 दिवसीय रामलीला में मंगलवार को ताड़का वध का मंचन किया गया।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत बड़ागांव मे चल रही 5 दिवसीय रामलीला में मंगलवार को ताड़का वध का मंचन किया गया। इसके अलावा अहिल्या उद्धार भी किया गया।

मंगलवार को रामलीला की शुरूआत विश्वामित्र के राम-लक्ष्मण को मांगने से हुई। इसके बाद विश्वामित्र राम-लक्ष्मण को लेकर जंगल में पहुंचे जहां उन्होंने ताड़का के बारे में बताया। भगवान राम व ताड़का काफी देर तक युद्ध हुआ। जब शाम होने को आई तो विश्वामित्र ने भगवान राम को आदेश दिया कि वह जल्द ताड़का का वध कर दे। गुरु का आदेश पाते ही क्षण भर में ताड़का का वध कर दिया। इसके अलावा कलाकारों ने मारीच सुबाहु दरबार व अहिल्या उद्धार का भी मंचन किया।
इस मौक़े पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष देवदत्त यादव, कल्लूराम यादव, रामू वर्मा, राजू जयसवाल, श्यामचरण गुप्ता, अवधराम गुप्ता, पंकज लाला, वेद प्रकाश वर्मा, मनबहार वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Don`t copy text!