पंजाब नेशनल बैंक में खाता धारकों के साथ होती है अभद्रता।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान l नगर में स्थित शाखा पंजाब नेशनल बैंक में कुछ कर्मचारियों के द्वारा खाताधारकों के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया हे। 2 बजे से 3 बजे तक लंच समय होने का बहाना बनाकर कोई काम नहीं किया जाता है बैंक ग्राहक इंतजार में ही खड़ा रहता है। जबकि बैंक सुबह 10 बजे खुलता है लेकिन मैनेजर व कर्मचारी 11:बजे तक बैंक में कर्मचारी नहीं पहुंच पाते हैं और इधर 3 बजे से बैंक के गेट को बंद कर दिया जाता है आवाज उठाने पर बैंक के कर्मचारी ग्राहकों के साथ अभद्रता करने पर उतारू हो जाते हैं। इसकी शिकायत मैनेजर से करने पर भी मैनेजर कोई कार्रवाई नहीं करते जिससे खाताधारकों में आक्रोश पनपता जा रहा है। इस बाबत आज एक व्यापारी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी इस बाबत जानकारी लेने के लिए शाखा प्रबंधक के मोबाइल पर बात करना चाही तो प्रबंधक का मोबाइल नहीं उठ सका। इसकी शिकायत शिकायतकर्ता ने बैंक के वरिष्ठ उच्चाधिकारियों से की है अब देखते हैं आगे इस पर क्या कार्रवाई होती है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

Don`t copy text!