बदायूं। उझानी 30 जनवरी को नगर के बरेली -मथुरा हाइवे पर हुए भयानक हादसे व चार जाने जाने के बाद आज प्रशासन की आँख खुली एआरटीओ अमरीश कुमार ने आज नगर में छापेमारी कर नगर के पंजाबी कालोनी स्थित एस एस के पब्लिक स्कूल की नों स्कूली वाहनों को पकड़कर चैक किए ।
जिसमें तीन वाहनों के कागज पूर्ण होने के कारण उन्हें मौके पर ही छोड़ दिया तथा छः स्कूली वाहनों की फिटनेस नहीं होने के कारण उन्हें सीज कर कोतवाली उझानी में खड़ा कर दिया ए आर टी ओ के छापेमारी के कारण अधिकांश वाहनों के चालक अपने अपने वाहनों को छोड़कर भाग गए । इससे नगर के विद्यालयों में हड़कंप मच गया अधिकांश विद्यालयों ने अपने अपने विद्यालय में संचालित वाहनों को विद्यालय परिसर से हटाकर अन्य स्थान पर स्थान्तरित कर दिया।
एआरटीओ अम्बरीष कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार यह कार्यवाही की गई है आज से निरंतर इस प्रकार से औचक निरीक्षण कर स्कूली वाहनों की चेकिंग की जाएगी जिस विद्यालय के स्कूली वाहन में अनियमितता पकड़ी जाएगी उसके खिलाफ कठोरता पूर्वक कार्यवाही की जाएगी। जिससे बच्चों की जान से खिलवाड़ ना हो सके।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

