आभूषण कारीगर की दुकान से अज्ञात चोर सेंधमारी करके लाखों रुपए की चांदी चोरी करके ले गए
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। थाना जरीफ नगर के नगर पंचायत दहगवां निवासी सुनील वर्मा पुत्र बृजपाल वर्मा नगर में ही सोने चांदी के आभूषणों की कारीगरी का काम करते हैं उनके लिए नगर के ही दो सर्राफा व्यवसाई डेड किलो चांदी जेवर बनवाने के वास्ते दिए गए थे लगभग आधा किलो चांदी उसकी दुकान पर मौजूद थी दुकान पर सभी चांदी व ₹10000 की नकदी दुकान की सेफ में बंद करके घर चला गया जब सुबह आकर दुकान खोली तो पता चला अज्ञात चोर उसकी दुकान की दीवार में सेंधमारी करके कटी दीवार के सहारे सैफ को निकल गए तथा सेफ तोड़कर उसमें रखी लगभग 2 किलो चांदी ₹10000 की नगदी चोरी करके ले गए पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

