विधवा को घर पर आने का किया फोन घर में अकेला पाकर की छेड़छाड़ मारपीट जान से मार देने की धमकी देकर भाग अभियुक्त
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं थाना बिनावर के एक ग्राम निवासिनी एक विधवा ने विधवा पेंशन कार्यों का निस्तारण करने वाले एक युवक के विरुद्ध घर मैं अकेला पाकर छेड़छाड़ मारपीट गाली गलौज तथा जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में विधवा ने बताया की विधवा पेंशन दिलवाए जाने की सारी औपचारिकताएं रामसेवक पुत्र श्यामलाल निवासी ढ़किया थाना बिनावर द्वारा की जा रही थी रामसेवक ने अपने मोबाइल 9917 684890 से मुझे फोन किया की भाभी आपके पेंशन की सभी औपचारिकताएं पूर्ण हो गई हैं मैं आधार कार्ड एवं बैंक की किताब लेकर घर पर आ रहा हूं जिस पर उपरोक्त रामसेवक में 10:00 बजे के लगभग मेरे घर आ गया मैं घर पर अकेली थी मौका पाकर उसने मेरे साथ छेड़छाड़ प्रारंभ कर दी मैंने जब विरोध किया तो उपरोक्त रामसेवक ने मुझे गाली गलौज मारपीट प्रारंभ कर दी जब मैं चीखी चिल्लाई तो शोर सुनकर बहुत से लोग मौके पर पहुंच गए तब आरोपी मुझे जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया पीड़ित विधवा के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने धारा 354 323 504 506 की धाराओं में आरोपी के विरुद्ध नाम जद रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

