मसौली बाराबंकी। विकास खण्ड मसौली की ग्राम सैदाबाद में मंगलवार से शुरू हुई संगीतमयी श्री रामकथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुई। ग्राम सैदाबाद स्थित कार्यक्रम स्थल से निकली कलश यात्रा कल्याणी नदी सफदरगंज से जल लाकर पूजन के साथ किया।
कथवाचक हेमराज यादव ने बहुत ही सुन्दर ढंग से भक्तों को श्री राम कथा सुनाई ।
कथावाचक हेमराज यादव ने प्रथम गणेश गौरी जी का तथा व्यास पीठ का पूजन किया तथा माता पार्वती और भगवान शिव जी के संवाद भारद्वाज यागवलिक और कागभूसुंडी जी के संवाद की चर्चा सुनाते हुए अयोध्या का पावन वर्णन किया जिस प्रकार श्रीराम अयोध्या और पावन सरयू नदी की उत्पति हुई वाह वृतांत सब भली प्रकार सुनाया कथावाचक ने भगवान श्री राम लक्ष्मण और भरत शत्रुघ्न जी की सुंदर चर्चा सुनाई महाराज दशरथ जी के राजवंश में जो पहले राजा हुई उनकी कथा सुनाइए इसी श्रंखला में अयोध्या में जैसे पुत्रेष्टिक यज्ञ गुरुदेव की आज्ञा से करवाया वह सब चरित्र सुनाया किस प्रकार श्रृंगी ऋषि जी ने अयोध्या में पुत्रष्टिक यज्ञ किया और यह यज्ञ कितने दिन हुआ इस गुप्त रहस्य को प्रकट किया भव्य पंडाल में श्रद्धालु भक्त लोगों की अपार भीड़ रही।
Related Posts

