बाईक की टक्कर से राहगीर सहित बाईक सवार घायल

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। बाराबंकी बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महराजा ढाबे के निकट बाईक की टक्कर से राहगीर सहित बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


मंगलवार को रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम किशुनपुर निवासी सलीम पुत्र मो हुसैन अपनी बाईक से बाराबंकी की ओर जा रहे थे कि महराजा ढाबे के निकट सड़क पर पैदल जा रहे ग्राम मसौली निवासी गुलाम हुसैन उर्फ़ पोते को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर बाईक से गिर गया दुर्घटना मे बाईक सवार सहित पैदल जा रहे वृद्ध घायल हो गये जिन्हे आनन फानन मे सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया जहा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।
इसी क़म में कस्बा त्रिलोकपुर चंदन पुत्र स्व सुशील गुप्ता अपनी बहन विनीता व दों बच्चों के साथ बाराबंकी की ओर जा रहे थे भयारा मोड पर अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी । जिसमें चंदन पुत्र स्व सुशील गुप्ता बहन विनीता पत्नी रामदीन व दो बच्चे कृष्ण पुत्री पीहू घायल हो गये जिन्हे सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया गया बाद मे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Don`t copy text!