अकीदत ओर सादगी के साथ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह की निगरानी अलविदा की नमाज सम्पन्न

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। रमजान का महीना रहमतों की बारिश कर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है। माहे रमजान के आखिरी शुक्रवार को मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गयी।

क्षेत्र के कस्बा मसौली, बड़ागाँव, शहाबपुर, सुरसण्डा,बांसा, नैनामऊ, सआदतगंज, रामपुर,सैदनपुर,रसौली,जकरिया,त्रिलोकपूर, दादरा, उधौली सहित अन्य ग्रामीण अंचलों में अलविदा की नमाज अक़ीदत के साथ अदा की गयी और कौम एव देश की खुशहाली की दुआएं मांगी गई नमाज के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से नमाज़ को सम्पन्न कराने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह स्वंय मस्जिद मस्जिद पहुँच कर लोगो से जानकारी ली ओर लोगो को मुबारक बाद दी। सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए थाना क्षेत्र के लगभग गांवों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के थाना मसौली प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमसाद अली कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार सिंह विभूति कुमार द्विवेदी रमेश चंद्र पप्पू दिवान आदि मौजूद रहे।

Don`t copy text!