पुलिस द्वारा किया गया सराहनीय कार्य बचाया राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी
ग्रामीणों ने किया जमकर पुलिस की सराहना
प्राप्त जानकारी के अनुसार अलविदा नमाज की सुरक्षा व्यवस्था में चौकी इंचार्ज लालपुर करौता थाना मोहम्मदपुर खाला हरिप्रसाद उपाध्याय हेड कांस्टेबल रमाकांत पटेल के साथ हेतमापुर मस्जिद जा रहे थे तभी पंडित पुरवा के पास घुमंतू कुत्तों द्वारा एक मोर को दौड़ाते व नोचते हुए देख कर दोनों पुलिसकर्मी गेहूं के खेत में मोर की जान बचाने के लिए दौड़ पड़े पुलिसकर्मी को देखकर कुत्ते ने मोर को घायल अवस्था में छोड़कर भाग खड़े हुए मौके पर पहुंचकर मोर को गोदी में लेकर चौकी इंचार्ज ने वन विभाग फतेहपुर को सूचित किया सूचना मिलते ही वन कर्मी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर इलाज हेतु मोर को अपने साथ ले गए पक्षी और इंसान के प्रति प्रेम को देखकर ग्रामीणों द्वारा पुलिस कर्मी एस आई हरिप्रसाद उपाध्याय हेड कांस्टेबल रमाकांत पटेल,की जमकर सराहना की गई।

