पचचीसवें रमजान उल मुबारक को नूर इलाही आस्ताने वाली मस्जिद में कुर आने पाक पूरा किया
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली। पच्चीसवें रमजान उल मुबारक को नूर ए इलाही आस्ताने बाली मस्जिद में सरफराज सलमानी के साहबजादे हाफिज जैनुल आब्दीन ने तरावीह में कुरआन पाक पूरा किया। नमाज के बाद कौम व मुल्क की सलामती और खुशहाली के लिए दुआएं की गई। तरावीह की नमाज के बाद खिताब करते हुए हाफिज शरीफ रजा जामी ने कहा जब इंसान रोजा रखता है तो उसे भूख
का एहसास होता है। परवरदिगार यही चाहता है। जिसके पास खाने के लिए सब कुछ है। वह उन जरूरतमंद गरीबों का सहारा बने और अपने हाथों से गरीबों को खाना तक्सीम करें। मौलाना ने कहा हर मुसलमान को रोजा और नमाज पाबंदी के साथ पढ़नी चाहिए। मौलाना आमिल, हाफिज फुरकान, हाफिज मुरसलीन, हाफिज इजहार, हाफिज नईम, मौलाना हाशिम आदि ने महफिल को खिताब किया। इस मौके पर डा. अमीर उद्दीन सलमानी, सरफराज सलमानी, सैयद मुस्तफा अली, जावेद खान, तारिक, सरताज सलमानी, असलम अंसारी, इमरान सैफी, जाकिर खान, फहीम, काजी बबलू आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

