मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापगंज मे बाईक सवार युवक को दबँगो ने खेत मे खींच कर धार दार हथियार से हमला कर मरणासन्न कर दिया। युवक को मरा समझ कर खेत मे छोड़कर फरार हो गये होश आने पर घर पहुंचे युवक ने परिजनों के साथ थाना मुख्यालय पहुंच कर मारपीट की तहरीर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के दीन दयाल नगर निवासी अंजनी कुमार पुत्र रामकुंवर ने सफदरगंज पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि ग्राम इचौलिया से वापस घर जा रहा था। हाइवे पर स्थित ग्राम् प्रतापगंज के निकट बाईक रोककर पेशाब कर रहा कि गांव अज्ञात थाना सफदरगंज निवासी लालजी, अनंतराम पुत्र रामहेत व सर्वेश पुत्र लालजी अपने एक अन्य साथी के साथ आकर खेत मे घसीट ले गये तथा धार दार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर गहरी चोट लगी होने के कारण बेहौश हो गया दबँग मरा समझ कर खेत मे ही छोड़कर फरार हो गये होश आने पर घर पहुंच कर परिजनों के साथ थाना सफदरगंज आकर मुकदमा दर्ज कराया है।

