बदायूं लोकसभा से मुस्लिम खां होंगे बसपा प्रत्याशी

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं 13 अप्रैल। 23 लोकसभा क्षेत्र बदायूं से बसपा के लोकसभा प्रत्याशी के रूप में बहन कुमारी मायावती राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशीर्वाद देकर पूर्व विधायक हाजी मुस्लिम खान को चुनाव में उतारा है।

मुस्लिम खान पूर्व में बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे हैं।एवं ककराला के चार बार पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष रहे जिनका नाम मंडल में वेदाग छवि के नेता के रूप में जाना जाता है। आज पूरे जनपद में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ककराला उनके निजी निवास पर पहुंच कर उन्हें अग्रिम जीत की बधाई दी इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के मंडल प्रभारी हेमेंद्र गौतम व रवि मोर्य व जिला अध्यक्ष आर पी त्यागी गुरदयाल भारती एडवोकेट मनोज कश्यप नीरज दिवाकर उर्मिलेश भारती रविकांत भारती प्रभात कुमार आजाद संजय सागर जनक सिंह ध्यानपाल पूर्व प्रधान एडवोकेट प्रेम शंकर शिवम सागर आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!