भारत में 400 सीटों पर फिर खिलेगा कमल, तीसरी बार बने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तो, अहमदपुर में बहेगी विकास क़ी गंगा : सतीश चंद्र शर्मा
नेवाज अंसारी संवाददाता बाराबंकी
बाराबंकी / ब्लाक बनीकोडर अंतर्गत ग्राम सभा अहमदपुर में प्रधान कलीमुद्दीन अहमद के नेतृव में अहमदपुर में सभा का आयोजन किया गया ।जिसमें, मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में खाद एवं रसद विभाग के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया,गुरूवार को देर रात कों सभा कों सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा की इस बार भी भारत में आप सब के सहयोंग से तीसरी बार मोदी जी प्रधानमंत्री बनने जा रहे रहे हैं ,

भारत में एक बार फिर 400 से ज्यादा सीटों पर कमल खिलेगा, विश्व में भारत अपनी बात सही ढंग से नहीं रख पाता था लेकिन आज वही भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व भर में आंख में आंख डाल कर बात करता हैं और भारत कों एक नई दिशा देना का काम मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा हैं तमाम वो समस्याएं जो भारत की जड़ों तक पहुंच गई थी चाहे वो अलगाव वाद रहा हो या नक्सलवाद हो या आतंगवाद रहा हो इन सब का सफाया हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किया गया तमाम ऐसी योजना गरीबों के लिए, किसानों ,महिलाओं के लिए ,माता पहनों के लिए योजना बनाने का काम किया, 10 साल पहले इतनी बड़ी तादाद में लोगों के पास गैस कनेक्शन नहीं हुआ करते थे ,माताएँ- बहने चूल्हे में खाना बनाने का कार्य करती थी, लेकिन आज उनको धुए से आजाद कराने का काम मोदी जी के नेतृत्व में हुआ हैं, 50 करोड़ लोगों कों आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से लोगों कों काम मुहय्या करवाने का काम मोदी जी ने किया हैं, भारत में किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के खाते में छे-छे हजार सालाना भेजनें का काम मोदी जी ने किया हैं 80 करोड़ लोगों कों मुफ्त में राशन मुहय्या कराने का काम मोदी जी ने किया हैं आदि योजनाओं का लाभ बताते हुए सभा कों सम्बोधित करते हुए लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारत कों विकसित देश बनाने के लिए अगामी 20 तारीख़ कों कमल के बटन कों दबा कर नरेंद्र मोदी जी कों एक बार फिर भारत का प्रधानमंत्री बनाने का कार्य करें, सभा में उपस्थित अहमदपुर ग्राम प्रधान कलीमुद्दीन मियाँ, फवाद मियाँ, गयासुद्दीन मियाँ , मास्टर नूरुद्दीन अंसारी, हाजी सिराजुद्दीन अंसारी, हाफ़िज़ शहाबुद्दीन अंसारी, डॉ सलमान, अमीन अंसारी आशीष सिंह महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा अतुल सिंह, सहज़राम शर्मा, धरमराज शर्मा, राम नरायन बाबू जी सहित हजारों कि संख्या में लोग मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता बाराबंकी 17 माई 2024

