………..गौशाला में बीमार दो गाय एक बछिया का पशुपालन विभाग की टीम बुलवा कर उपचार कराया।

सिरौलीगौसपुर। खंण्ड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी के निर्देश के क्रम में जे ई एम आई,ए डी ओ कोआपरेटिव आदि ने राजापुर गौशाला का निरीक्षण किया।एंव गौशाला में बीमार दो गाय एक बछिया का पशुपालन विभाग की टीम बुलवा कर उपचार कराया।

बताते चलें कि विकास खंण्ड सिरौलीगौसपुर से संचालित राजापुर गौशाला में वर्तमान में 72 गाय बछिंया है। गौशाला में छाया की ब्यवस्था नहीं है। गायों के पीने का पानी,हरा चारा,भूसा आदि निरीक्षण में मौजूद मिला।
सोमवार को जे ई एम आई सतीश श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी कोआपरेटिव आशीष कुमार वर्मा, संतराम, ग्राम सचिव राजेश कुमार रावत आदि के साथ राजापुर गौशाला का निरीक्षण किया वंहा बीमार दो गाय व एक बछिया का पशुपालन विभाग के पशुधन प्रसार अधिकारी अशोक प्रसाद, जगदीश, कल्लू, सन्तोष आदि को बुलवा कर बीमार पशुओं को ग्लूकोज व इंजेक्शन लगवा कर उपचार कराया है। इसी क्रम में उपर्युक्त टीम ने ठाकुरपुर व श्यामनगर की गौशालाओं का भी निरीक्षण किया गया एंव आवाश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Don`t copy text!