बिजली विभाग की मनमानी नहर विभाग को पड़ रही भारी

त्रिवेदीगंज बाराबंकी बिजली विभाग द्वारा नहर पुलिया के नीचे से डाली गई केबिल में खरपतवार फस जाने से नहर कट गई और खेतों में लगी पिपरमेंट में पानी भर गया जिससे किसानों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। मामला विकासखंड त्रिवेदीगंज का है।
प्राप्त जानकारी अनुसार छंदरौली मंझुपुर मार्ग पर मोधू का पुरवा के निकट पुलिया के नीचे से बिजली विभाग द्वारा एक केबल डाला गया है जिसमें नहर में आने वाला खरपतवार फस जाने से नहर केपानीकेभारवके कारणनहरकटने की घटना होती रहती है इसी क्रम में आज सुबह 6:30 बजे नहर कट जाने से गांव निवासी गुरु दीन कमलेश रावत गुड्डू रावत रामसेवकसहित तमामकिसानोकेआसपास खेत में लगी पिपरमिंट में पानी भर गया और किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग को समस्या से अवगत भी कराया परंतु आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। जब संबंध में जेई संदीप चतुर्वेदी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी हम लाइनमैन भेजते हैं और दिखवाते हैं कि क्या समस्या है।

Don`t copy text!