महाविद्यालय में वाल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

फतेहपुर, बाराबंकी। फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महमूदाबाद में प्राचार्य डॉक्टर सीमा सिंह की अध्यक्षता में सांस्कृतिक क्लब के तत्वावधान में वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र/छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए महाविद्यालय की भित्तियों पर विभिन्न पेंटिंग बनायी।
महाविद्यालय में मार्च मास की तिथि 24 3.2024 को महान साहित्यकार नरोत्तम के नाम पर सांस्कृतिक क्लब का गठन किया गया था। क्लब के तत्वावधान में निरन्तर नवीन गतिविधियां समय-समय पर महाविद्यालय में आयोजित की जा रही है जो छात्र/ छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। क्लब की प्रभारी प्रोफेसर ज्योति साह एवं पदाधिकारी डॉक्टर जेबा खान,डॉ नीरज कुमार एवं डॉक्टर विशाल वर्मा सहित महाविद्यालय के छात्र/ छात्राओं ने वाद्य यन्त्रों के साथ स्वरचित क्लब गीत का गान किया। इस अवसर पर प्रो0 सर्वेश मिश्र सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Don`t copy text!