जैदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
मसौली बाराबंकी । मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने तथा थाना क्षेत्र में हुए जगन्य अपराध सहित अन्य कई मामलों में उत्कृष्ट कार्य करने पर जैदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दरअसल थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने ज़ैदपुर थाना की बागडोर संभालते ही कई बड़े मादक पदार्थों के तस्करी संपत्ति कुर्क तथा हाल ही मादक पदार्थ तस्कर के विरुद्ध पिट एनडीपीएस की कार्यवाही से तस्करों में भय व्याप्त हो गया। इसके साथ ही अन्य कई मामलों में पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष कार्यवाही की गई।
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

