कनाडा, कोरोना वायरस के बीच गोलीबारी, 30 वर्षों की सबसे बड़ी घटना, 13 की मौत

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

कनाडा के नोवा स्कोटिया में रविवार को हुई गोलीबारी की घटना में 13 लोगों की मौत हो गई।पिछले 30 सालों में यह सबसे वीभत्स गोलीबारी की घटना है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में गोलीबारी करने वाला संदिग्ध भी मारा गया।रिपोर्ट में बताया गया है कि मरने वालों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है।
बताया जा रहा है कि पोर्टापिक्यू क्षेत्र में एक घर के अंदर और बाहर कई शव मिले हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के कारण घरों में रह रहे लोगों से अपने दरवाजों को बंद करने और बेसमेंट में रहने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस ने फ़ायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान 51 वर्षीय गैबरियल वोर्टमैन के रूप में की है। वह पोर्टापिक्यू का ही रहने वाला था।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि हमलावर ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी और उसने अपनी कार को भी कैनेडियन पुलिस की कार की तरह बना रखी थी।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि घायलों में कुछ की स्थिति चिंताजनक है जिससे मृतकों की संख्या में वृद्धि की आशंका है।

Don`t copy text!