सर्ववर्गीय जायसवाल समाज ने कुलदेवता कार्तवीर्य राजराजेश्वर सहस्त्रबाहुर्जुन भगवान का धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया
टिंकू विश्वकर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी
बाराबंकी सर्ववर्गीय जायसवाल समाज बाराबंकी द्वारा आज 8/11/2024 प्रातः 9 बजे जायसवाल धर्मशाला रामजानकी मंदिर निकट घंटाघर में समाज के जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल एडवोकेट की अध्यक्षता में अपने कुलदेवता आराध्य राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन भगवान की पूजा अर्चना कर अपने इष्ट देवता का जन्मोत्सव मनाया जिसमे समाज के संस्थापक अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल वैद्यजी ने भगवान को माल्यार्पण कर तिलक किया पश्चात सामूहिक पूजन अर्चन कर सभी ने अपने कुलदेवता की मंगल आरती की एवं आशीर्वाद प्रसाद लिया। कार्यक्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल एडवोकेट ने पुष्पांजलि अर्पण की और कहा कि समाज व देश के कार्यो के लिए आज के युवा एवं नारीशक्ति को आगे लाने की आवश्यकता है उपस्थित लोगों में मुख्यतः सुशील जायसवाल, सूर्यप्रकाश जायसवाल, विनोद जायसवाल, आदित्य जायसवाल, प्रतीक जायसवाल, आनन्द जायसवाल, अनिरुद्ध जायसवाल, आलोक जायसवाल, विजय जायसवाल राधिका जायसवाल, मधु जायसवाल, बब्लू, बंटी, कमलाकांत, रिषभ, राज एवं अन्य लोग भी मौजूद थे |
टिंकू विश्वकर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी

