फार्मासिस्ट शाकिर अली के अपहरण के बाद हत्या करने के मामले का मंगलवार को पुलिस ने किया खुलासा

मुकीम अहमद अंसारी

चार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अभियुक्तों ने कबूला शाकिर अली की हथौड़े से की थी हत्या

बदायूं।जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट शाकिर अली के अपहरण के बाद हत्या करने के मामले का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आलाकत्ल हथौड़ा,फार्मासिस्ट की कार की चाबी व आरोपियों के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फार्मासिस्ट की हत्या सहसवान इलाके में सिर पर हथौड़े से वार करके की गई। इसके बाद शव को अलीगढ़ जिले के थाना दादौं क्षेत्र के सांकरा पुल से नदी में फेंक दिया गया। लेकिन पुलिस अब तक न तो शव की बरामदगी कर सकी और न ही हत्या की वजह स्पष्ट कर सकी है। वहीं,परिवार वालों का आरोप है कि अगर पुलिस शुरु से इस मामले में गंभीरता दिखाती तो फार्मासिस्ट की जान नहीं जाती है। बहरहाल,शुरु से इस मामले में कोतवाली पुलिस की लापरवाही सामने आई है।
पुलिस के अनुसार,अभियुक्त शाहिद अली व आरिस चोधरी निवासी मोहल्ला काजी थाना सहसवान द्वारा सहसवान क्षेत्र के गांव भवानीपुर खैरु निवासी सुल्तान व मुनाजिर,थाना जरीफनगर के गांव दहगवां निवासी योगेंद्र यादव व शौकीन मलिक उर्फ तेली द्वारा एकराय होकर फार्मासिस्ट शाकिर अली पुत्र बाकर अली निवासी मोहल्ला कबूलपुरा थाना सदर कोतवाली की आरिश की सहसवान स्थित ट्रैक्टर एजेंसी पर सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर अलीगढ़ जिले के सांकरा पुल से नीचे नदी में फेंक दिया। बाद में आरोपियों ने फार्मासिस्ट की कार को मेडीकल कालेज के सामने खड़ा कर दिया गया। पुलिस ने कार को मेडीकल कालेज के पास से बरामद कर लिया। लेकिन फार्मासिस्ट का मोबाइल पुलिस अब तक बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस ने चारों आरोपियों सुल्तान,मुनाजिर,योगेंद्र यादव व शौकीन मलिक उर्फ तेली को बड़े सरकार गेट से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल हथौड़ा,कार की चाबी,आरोपियों के मोबाइल बरामद किए हैं।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!